सराईकेला, जनवरी 1 -- सरायकेला, संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने गुरुवार को खरसावां आयेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी होंगी। शहादत दिवस कार्यक्रम में उनके आगमन को देख जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री सोरेन रांची से हेलीकॉप्टर से खरसावां हाईस्कूल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर दोपहर 12.30 बजे उतरेंगे। वहां से 12.45 बजे श्रद्धांजलि स्थल पहुंचेंगे। एक जनवरी 1948 को शहीद हुए वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.55 बजे रांची के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। इधर, हेलीपैड स्थान से लेकर मुख्यमंत्री जिस मार्ग से शहीद स्थल पहुंचेंगे, वहां जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.