बिहारशरीफ, दिसम्बर 30 -- कल्याण बिगहा में एक जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री साफ-सफाई व सजावट को लेकर दिया गया निर्देश फोटो : कल्याण बिगहा-कल्याण बिगहा में मंगलवार को तैयारी का जायजा लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जनवरी को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा आएंगे। माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके संभावित आगमन को लेकर मंगलवार को डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी गांव पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। साफ-सफाई व सजावट को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये। अधिकारियों ने 'कविराज राम लखन सिंह स्मृति वाटिका' में चल रही तैयारियों को देखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पैतृक आवास, समीपवर्ती तालाब और गांव में स्थित इनडोर शूटिंग रेंज का भी निरीक्षण किया। डीएम ने म...