गंगापार, अप्रैल 2 -- यमुनापार भाजपा के नये जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट करते हुए यमुनापार के विकास कार्यो को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों का आभार भी जताया। भेंट के दौरान यमुनापार के विकास के लिए कई जरूरी बातों पर चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ क्षेत्र में भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को इसे भव्य बनाने पर मनाने पर भी चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.