संवाददाता, जनवरी 22 -- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आचार संहिता उल्लंघन मामले में विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत ने साक्ष्य के लिए चार फरवरी की तिथि तय की है। अब्बास की पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य द्वार पर गहन तलाशी के बाद ही लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। मामला 2022 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 12 फरवरी 2022 को दक्षिणटोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अब्बास तय सीमा से अधिक वाहनों के काफिले के साथ प्रचार कर रहे थे। चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अब्बास अ...