लखनऊ, अक्टूबर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी शादाब उर्फ डंपी दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह वर्ष 2022 में दुबई भाग गया था। ईडी मुख्तार की कंस्ट्रक्शन कंपनी में उसके करोड़ों रुपये के हेरफेर के मामले में जांच कर रही थी। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसी वजह से जब बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचा तो नोटिस की वजह से इमीग्रेशन टीम की निगाह में आ गया। इमीग्रेशन टीम ने उसे ईडी लखनऊ के हवाले कर दिया। ईडी ने शादाब को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन नवंबर तक जेल भेज दिया गया। ईडी अगले सप्ताह उसे रिमांड पर लेगी। ईडी सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर का रहने वाला डंपी मुख्तार का बेहद करीबी था। मुख्तार की कंपनी विकास कांस्ट्रक्शन, आगाज कंपनी और दो अन्य कंपनियों का पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.