आरा, अप्रैल 15 -- गड़हनी। प्रखंड मुख्यालय गड़हनी के बीडीओ कक्ष में मुखिया संघ गड़हनी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ अर्चना कुमारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार की ओर से संचालित पंचायती राज व्यवस्था में अधिकारों की कटौती बंद करने समेत 29 सूत्री मांग अंकित हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मुखिया सुनील कुमार, उषा देवी, मनीषा देवी, पार्वती देवी, कमलावती देवी, मालती देवी, उपप्रमुख पुष्पा देवी, बीडीसी राधा देवी, सरपंच जुबैर आलम, उपप्रमुख प्रतिनिधि संजीत चन्द्रवंशी, कामोद कुमार, संजय चौधरी, महेन्द्र सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि रंजीत सिंह चौहान सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.