गिरडीह, नवम्बर 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। मुखिया संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 13 नवंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम आहूत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित हरला पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान मुखिया संघ द्वारा किए जाने वाले विस घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची जाने पर सहमति बनी। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि 15वें वित आयोग की राशि भुगतान करने, नया अबुआ आवास की स्वीकृति नहीं देने, मुखिया को सुरक्षा प्रदान करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुखिया संघ द्वारा विस घेराव करने और रांची जाने का आह्वान किया गया है। कहा कि जमुआ प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया विस घेराव कार्यक्रम के लिए रांची कूच करेगें। मुखिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.