औरंगाबाद, जुलाई 7 -- दाउदनगर के गोरडीहा पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कटिहार मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु की खबर से पंचायत प्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। यह समाचार मिलते ही दाउदनगर क्षेत्र के कई मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नागेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजद के एक अधिवेशन में भाग लेने के लिए पटना जा रहे थे। इसी दौरान बख्तियारपुर के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में उनके पुत्र समेत अन्य समर्थक भी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कहा कि कौशल किशोर यादव न केवल एक कर्मठ मुखिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.