मोतिहारी, सितम्बर 13 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में एक महिला मुखिया के घर छापेमारी करने गयी पुलिस दंग रह गई। मोतिहारी पुलिस ने हरसिद्धि थाना की मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर मुखिया फरजाना अंसारी के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। फरजाना कुख्यात कमरुद्दीन मियां की पत्नी है। मामले में पुलिस ने मुखिया को हिरासत में लिया है, जबकि पति कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुख्यात कमरुद्दीन के ठिकानों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किये गये हैं। इनमें एक कार्बाइन, एक राइफल, 5 पिस्टल, 100 से अधिक कारतूस, सात लग्जरी वाहन बरामद किये गये हैं। बरामद गाड़ियों की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। कमरुद्दीन की पत्नी फरजाना अंसारी हाल में हुए उपचुनाव में मुरारपुर की मुखिया चुनी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.