सीवान, फरवरी 7 -- जीरादेई, एक संवाददाता । प्रखंड के जामापुर पंचायत के मुखिया पति सह सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह पर बुधवार की रात की गई जानलेवा हमला मामले में आंदर थाना में गुरुवार की संध्या आवेदन देकर हुसैनगंज थाना के सरेया गांव निवासी सोनू यादव व जीरादेई थाना के खड़गीरामपुर गांव निवासी श्रीनिवास यादव उर्फ कल्लू यादव,राहुल यादव,जीरादेई गांव निवासी पंकज सिंह,मैरवा थाना के पंडितपुरा गांव निवासी लक्की तिवारी,फुलवरिया गांव निवासी शिवकुमार यादव,गन्धु छापर गांव निवासी त्रिभुवन तिवारी एवं 8 से 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि 4 फरवरी की रात अपने स्कार्पियो वाहन से आंदर थाना के भरौली गांव निवासी हरेश यादव के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान मेरे चालक रंजन यादव को गाली गलौज करते हुए मारपीट करन...