घाटशिला, जनवरी 28 -- प्रखंड के सुदूर हरिणा पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुखिया सरस्वती मुर्मू के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिला। इस दौरान मुखिया ने उपायुक्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किए जाने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। मौके पर मुखिया ने कहा कि उपायुक्त सर को सम्मान मिलना पुरे जिला के लिए गौरवशाली है। उपायुक्त सर अपने कार्यकाल में जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर जिला को विकसित बनाने में मेहनत किए। मुखिया ने उपायुक्त सर को हरिणा मुक्तेश्वरधाम पौराणिक शिव मंदिर धार्मिक स्थल आने हेतु आमंत्रित भी किया। मुखिया उपायुक्त से मिलने के उपरांत जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू से भी मिली एवं उन्हें हरिणा पंचायत की समस्या से अवगत कराया। मुखिया ने जिप अध्यक्ष से पंचायत के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.