बेगुसराय, फरवरी 15 -- नावकोठी। "सेवा ही संकल्प" के मंत्र को आत्मसात करते हुए ग्राम पंचायत राज नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पंचायतवासियों के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि अब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रात्रि के समय इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। इस पहल से पंचायत के किसी भी व्यक्ति को आपात स्थिति में परिवहन के अभाव में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...