पाकुड़, मई 26 -- लिट्टीपाड़ा। एसं प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत जोरडीहा गांव में रविवार को आंबुआ आवास का एक लाभुक को मुखिया जोसेफ मालतो ने फिता काट कर गृह प्रवेश कराया। वहीं मुखिया जोसेफ मालतो ने बताया कि जोरडीहा गांव के खिरामुनी को आंबुआ आवास योजना के तहत आवास मिला था। आवास का निर्माण लाभुक द्वारा संपूर्ण कर दिया गया। आज उन लाभुक को गृह प्रवेश करा दिया गया है। साथ ही लाभुक खिरामुनी देवी ने सर्व प्रथम सरकार को धन्यवाद दिया। हमलोगों के पास रहने के लिए पक्के का मकान नहीं है। कच्चे मकान में किसी तरह गुजर बसर करते थे। सरकार के मदद से आज हमलोगों के पास पक्का का मकान बन गया। इससे हम सहपरिवर काफी खुश हैं। अब हमलोग पक्का मकान में रहेंगे। मौके पर पंचायत सचिव दिवेश मिश्रा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.