बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- मुखिया को श्रद्धाजंलि देने मुरारपुर गांव पहुंचे डिप्टी सीएम फोटो 18 शेखपुरा 02 - मुखिया की तस्वीर पर माल्यार्पण करते डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटारी पंचायत की मुखिया व जदयू के पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी की मां उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की देर रात बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा मुरारपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मुखिया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और पूर्व विधायक को विपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखने का सांत्वना दिया। एक दिन पहले मुखिया के श्रद्धाजंलि सभा में बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक के साथ 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। बता दें कि मुखिया का दिल्ली में चार फरवरी को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दु...