नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गयी। जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव में लगुनाहा चौतरवा की मुखिया शैल देवी की छोटी बहू की हत्या गला दबा कर ससुराल वालों ने कर दी। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद मुखिया समेत ससुराल के लोग फरार हो गये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मायके के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे लड़की परिजनों ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व मुखिया शैल देवी के पुत्र अमित शाही से हुई थी। शादी के बाद से ही मुखिया सहित उनके पुत्र व पुत्रियों द्वारा चार चक्का गाड़ी की मांग दहेज में की जाने लगी। दहेज में गाड़ी नही मिलने से आक्रोशित मुखिया सहित उनके...