नई दिल्ली, मार्च 14 -- राजस्थान में जयपुर के अमरसर ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से एक लाख पांच हजार रुपए के नकली नोट बरामद करते हुए नोट छापने में काम आने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने अमरसर क्षेत्र में धानोता गांव से पहले राडावास में नाकाबंदी की और वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 100 रुपए के 390, 200 रुपए के 330 सहित कुल एक लाख पांच हजार रुपए की नकली भारतीय करंसी बरामद की। आरोपी युवक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो कि 21 साल का है। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से नकली नोट छापने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.