नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सिविल लाइंस इलाके में दो नाबालिगों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ आधा दर्जन बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपियों को पीड़ित पर शक था कि वह उनकी मुखबिरी पुलिस से करता था। 20 वर्षीय रवि परिवार के साथ चंद्रावल इलाके में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार की रात भोजन करने के बाद इलाके में टहल रहा था। तभी दो नाबालिगों ने पुलिस से उनकी मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए चाकू से सीने, हाथ और पेट पर कई वार कर दिए। मौके पर लोग जुटने लगे, तो आरोपी भाग निकले। घायल को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...