नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल/मुक्तेश्वर। पहाड़ों में नए साल की शुरुआत के साथ ही तापमान में भी ठंडक अधिक महसूस होने लगी है। वहीं मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा हैं। नैनीताल में अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह-शाम पाला गिरने और हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। नैनीताल में शनिवार सुबह से ही धूप खिली रही और दोपहर में हल्के बादल भी नजर आए। शाम को पाले और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। दिसंबर के आखिरी सप्ताह की तुलना में शहर के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। ठंड से बचाव के लिए दफ्तरों में लोग हीटर का सहारा ले रहे हैं, तो सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव सेंकते दिख रहे हैं। मौसम विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.