रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को बूटी रोड, डुमरदगा में जुमार नदी तट पर 34 अज्ञात शवों की अंत्येष्टि की गई। संगठन के लोगों ने यह सामूहिक शवदाह विधि-विधान से संपन्न कराया। इससे पूर्व, संस्था के सदस्य रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस से लावारिस घोषित 34 शवों को वाहन से जुमार नदी तट पर लाए। नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई लकड़ियों से चिता तैयार की गई। इसके बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी और अंतिम अरदास आशीष भाटिया ने की। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से अब तक 2,098 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। सामूहिक दाह संस्कार में संगठन के रवि अग्रवाल, हरीश नागपाल, आरके गांधी, संदीप कुमार, आदित्य शर्मा, सुदर्शन अग्रवाल, अमित किशोर, बलबीर जैन, मोती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.