बांका, जनवरी 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया स्थित संस्था मुक्ति निकेतन द्वारा बुधवार को अपने 42वें स्थापना वर्ष के अवसर पर संस्था परिसर में 42 संकल्प दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था परिसर स्थित मां बिपत्तारिणी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। साथ ही अतिथियों के साथ संस्था परिवार ने 42 संकल्प दीप प्रज्वलित किए। मौके पर संस्था के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुक्ति निकेतन ने सामाजिक अभियान के 41 वर्ष पूरे कर 42वें स्थापना वर्ष में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि विगत 41 वर्षों से संस्था द्वारा त्रिदिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहती थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुछ तकनीकी...