सासाराम, मई 8 -- सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुक्ति नारायण तिवारी चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को पराजित किया। बताया जाता है कि मुक्ति नारायण को 158 मत मिले। वहीं अरविंद कुमार को 121 मत मिले। इसी तरह महासचिव पद पर कड़े मुकाबले में अनिल कुमार सिंह ने राजकुमार सिंह को पराजित किया। अनिल कुमार को 135 मत मिले। राजकुमार को 126 मत मिले। 15 मतों के साथ मनोज कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर 205 मतों के साथ वासुदेव नारायण सिंह, 144 मतों के साथ अजय कुमार सिन्हा तथा 131 मतों के साथ देवेंद्र कुमार चौबे ने जीत दर्ज की। इस पद पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 91 और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 75 मत मिले। अंकेक्षक पद पर 185 मतों के साथ प्रदीप कुमार सिंह तथा 129 मतों के साथ ब्रजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.