रुडकी, फरवरी 9 -- नवसृजन साहित्यिक संस्था के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित साहित्यिक समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी के मुक्तक संग्रह 'पत्ता-पत्ता मौसम' का विमोचन किया गया। इसी अवसर पर गजलकार कृष्ण सुकुमार को इस साल का 'सृजन शिल्पी' सम्मान से भी नवाजा गया। नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर 'सरित्' ने की। जबकि संचालन पंकज त्यागी 'असीम' ने किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज रहे। उन्होंने साहित्यकार कृष्ण सुकुमार को उनके सम्मान व मुक्तक संग्रह के प्रकाशन के लिए कवि सुरेंद्र कुमार सैनी को शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संस्था अध्यक्ष डॉ. शालिनी जोशी पंत, डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल नारसन और संस्था समन्वयक सुर...