नगर प्रतिनिधि, मार्च 11 -- विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी। साथ ही टिकट में भी कोटा लगा दिया है। सहनी ने कहा कि 50 प्रतिशत सीट हम पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी-एसटी के लिए सुरक्षित करेंगे। बाकी आधी सीटों पर सभी जाति और धर्म के लोग लड़ेंगे। सहनी ने कहा कि क्योंकि पार्टी की रीढ़ की हड्डी हमारा अति पिछड़ा समाज है। उन्हीं के बदौलत हम लोग यहां तक पहुंचे हैं। हम लोग कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। सहनी ने कहा पिछले चुनाव में हम लोगों ने काफी लोगों को टिकट दिया, लेकिन बाद में वो लोग जीतकर दूसरी पार्टियों में भाग गए। लेकिन इस बार बीते 11 सालों से पार्टी के लिए मेहनत से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को ज्यादा मौका देंगे।मंगलवार को वाल्मिकीनगर से आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.