नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के नेता की हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक कामेश्वर सहनी, 40 वर्ष प्रखंड अध्यक्ष के दायित्व में थे। घटना रक्सौल की है। मृतक का आपराधाक इतिहास है। नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता भी रही है। जानकारी के मुताबिक वीआईपी पार्टी के छौडादानों प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव के थे निवासी थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर शौच करने के बाद बाहर निकल कर हाथ धो रहे थे। तभी दो बाइक से आए तीन हथियार बंद अपराधियों ने गोलियों से कामेश्वर सहनी(40) को छलनी कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनका खुद आपराधिक इतिहास रहा है। उनक...