देहरादून, नवम्बर 19 -- देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के देहरादून लौगिंग प्रभाग के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मुकेश गुलेरी को प्रभागीय अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अभिषेक पाल को प्रभागीय मंत्री चुना गया। ये चुनाव निर्वाचन अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी और घनश्याम कपूर की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिसमें कुल सात पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसमें साहब सिंह बिष्ट को प्रभागीय उपाध्यक्ष और अभिषेक पाल को प्रभागीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार मल्होत्रा को प्रभागीय कोषाध्यक्ष, जबकि सरताज उन्याल को प्रभागीय संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा रवि भंडारी को प्रभागीय संवाद मंत्री तथा सुरेंद्र सिंह नेगी को प्रभागीय प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.