बरेली, दिसम्बर 18 -- सेंथल। कस्बे के मुकेश मौर्य की हत्या के बाद बुधवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य ने उनके घर पहुंच कर परिवार से मुलाकात कर हत्या में शामिल लोगों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुकेश के भाई ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी नगमा और उसके पति शानू अली को तो जेल भेज दिया है, लेकिन अन्य आरोपी खुले घूम रहे हैं। इस पर विधायक ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ़ एके गंगवार, राहुल गुप्ता दीपू, छोटेलाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, घनश्यामदास विहिप जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, देवेश देवल, मथुरा प्रसाद, देवेश देवल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...