नोएडा, जुलाई 6 -- ग्रेटर नोएडा। कसाना स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के दफ्तर पर संगठन के जिलाध्यक्ष युवा गौरव भाटी के नेतृत्व में रविवार को एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने एवं जन जागरूक अभियान चलाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्रेटर नोएडा निवासी मुकेश कसाना को जिला संरक्षक और ठाकुर बृजपाल भाटी व दुलीचंद नागर को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...