बलिया, सितम्बर 7 -- रसड़ा। कस्बा के ब्रम्हस्थान स्थित मेला मालिक रामजी स्टेट के दरवाजे पर रामलीला कमेटी द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच मुकुट, शस्त्र व वस्त्र पूजन करने के बाद कस्बा में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। इस दौरान भक्तिमय गीतों व जयश्रीराम के नारों से पूरा कस्बा राममय हो गया। परंपरागत वेशभूषा में सजे धजे रथ, स्वर्णिम मुकुट, दमकते शस्त्र और रंग-बिरंगे परिधान को जब कस्बा में भ्रमण के लिए निकाला, तो हर ओर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने-अपने घरों के सामने पुष्प वर्षा कर पूजन अर्चन किया।यह शोभायात्रा श्रीनाथ मठ पर पहुंच कर समाप्त हो गया।वैदिक मंत्रोच्चार और धर्माचार्यों के सानिध्य में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा पूजन सम्पन्न हुआ। मुकुट, शस्त्र और वस्त्रों की पूजा-अर्चना कर उन्हें रामचरित मानस परंपरा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.