प्रयागराज, सितम्बर 16 -- श्री कटरा रामलीला कमेटी की रामलीला व रामदल का शुभारंभ बुधवार को विधिविधान से मुकुट पूजन के साथ किया गया। राम वाटिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पं. विवेक तिवारी के आचार्यत्व में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त और विशिष्ट पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। परिसर में जय श्रीराम की गूंज के बीच प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान के साथ ही दशानन रावण के मुकुट व अस्त्र-शस्त्र का पूजन हुआ। शंखनाद के बीच पदाधिकारियों ने दशहरे की सकुशलता की कामना की। रामलीला का मंचन 21 सितंबर से शुरू होगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी पवन कुमार प्रजापति के अनुसार मंचन से पूर्व बुधवार को शाम सात बजे भरद्वाज आश्रम से रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगाी। शोभायात्रा कटरा, कर्नलगंज होते हुए रामली...