गढ़वा, जनवरी 9 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में पड़ रही भीषण ठंड से बचाने के लिए गरीब, असहाय , वृद्ध, विधवा सहित अन्य जरूरतमंदों के बीच गुरुवार को मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में कंबल का वितरण बीडीओ प्रशांत कुमार और मुखिया मूंगा साह ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब असहाय, वृद्ध व निर्धन लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी पंचायतों में कंबल उपलब्ध कराया गया है। उसका वितरण किया जा रहा है। सरकार का यह प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद को ठंड में परेशानी नहीं हो। उन्होंने लोगों से अपने गांव मोहल्ले में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया। वैसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही जो गरीब व असहाय हों। मुखिया मूंगा ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया जा रहा है लेकिन यह पर...