गिरडीह, जनवरी 8 -- तिसरी, प्रतिनिधि। गावां प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के आदेश पर वन कर्मियों और लोकाय नयनपुर थाना की पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी कर तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के मुकबली गांव में संचालित अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से आरा मिल को उखड़वा दिया। वहीं आरा मिल के पास रखे लकड़ी का बोटा जब्त कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी प्रखंड के मुकबली गांव में तथाकथित लोगों द्वारा काफी दिनों से आरा मिल संचालित किया जा रहा था। रेंजर अनिल कुमार को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ही लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार और प्रभारी वनपाल अभिनीत राज के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। इसके बाद अधिकारियों की अगुवाई में...