अमरोहा, मार्च 5 -- रमजान के मुकद्दस महीने के चलते इन दिनों फिजा में चारों ओर इबादत का रंग घुला हुआ है। मस्जिदों से लेकर घरों तक में इबादत का दौर जारी है। दर-ओ-दीवार से कुरआन की आयतों की गूंज सुनाई दे रही है। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर रही हैं। रमजान के पाक महीने में हर कोई नेकियां कमाने में जुटा है। चूंकि इस महीने में हर इबादत का सवाब बढ़ा दिया जाता है। एक नेकी के बदले 70 गुना नेकियां मिलती हैं। शैतान को कैद कर जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। मंगलवार को मुकद्दस रमजान का तीसरा रोजा मुकम्मल हुआ। दिन निकलते ही रोजेदार काम से फारिग होकर नमाज के साथ ही इबादत में जुट रहे। इस बीच मस्जिदों व घरों में दिनभर कुरआन की तिलावत का दौर जारी है। खुशगवार मौसम रोजेदारों के लिए मुफीद बना हुआ है। पानी की शिद्दत का एहसास नही होने से रोजा आसानी से मुकम्मल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.