अमरोहा, मार्च 1 -- अमरोहा। मुकद्दस महीने रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिम समुदाय में हर तरफ खुशियां छा गईं। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। वहीं, चांद नजर आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। घरों से निकले लोगों ने सहरी के लिए खरीदारी की। शाम के समय लोग चांद देखने के लिए अपने-अपने घरों की छतों पर पहुंच गए। चांद का दीदार करने के बाद बड़े और बच्चों ने दुआ की। रविवार यानि, आज लोग रमजान का पहला रोजा रखेंगे। शनिवार शाम को रमजान-उल-मुबारक का चांद नजर आया तो मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपने-अपने घरों की छतों से चांद का दीदार किया। बच्चों व महिलाओं में चांद देखने के लिए खास उत्साह देखा गया। जैसे ही चांद के दीदार हुए, एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, एक-दूसरे को मोबाइल पर फोन व मैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.