नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- - कहा, सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों की संख्या 90 हजार पहुंची, निपटना पहली प्राथमिकता - एआई, प्रदूषण और राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर रखी अपनी राय नई दिल्ली, प्रभात कुमार। देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि सीजेआई के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत मुकदमों के बोझ को कम करने और मध्यस्थता को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुकदमों के बोझ को कम करने में मध्यस्थता 'गेम चेंजर' साबित हो सकता है। सोमवार को देश के 53वें सीजेआई का कार्यभार संभालने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपने आवास पर सुप्रीम कोर्ट कवर करने वाले पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान अपने कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों की संख्या 90 हजार ...