कौशाम्बी, मार्च 7 -- चरवा थाने के धमसेड़ा गांव की सीमा देवी का आरोप है कि 22 फरवरी को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने गाली गलौज कर महिलाओं के साथ मारपीट की थी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। आरोप है कि उसी मुकदमे में सुलह करने को लेकर दबंग धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.