बाराबंकी, फरवरी 10 -- बाराबंकी। जेठबनी गांव निवासी सावन यादव द्वारा फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट से उपजा विवाद अब मुकदमा दर्ज होने के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस द्वारा अपहरण व मारपीट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सावन यादव के अनुसार दो फरवरी को उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिसके बाद कुछ दबंगों ने उस पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया। आरोप है कि पोस्ट न हटाने पर उसे रवि धर्मकांटा से जबरन उठाकर अपहरण किया गया, मारपीट की गई और असलहे की नाल मुंह में डालकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान जूते पर नाक रगड़वाने का वीडियो भी बनाया गया। घटना के बाद सावन यादव ने फेसबुक पर मदद की गुहार ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.