बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब एक्सट्रीम हेल्थ सोल्यूशन का लाइसेंस औषधि विभाग ने कैंसिल कर दिया है। एक्सट्रीम हेल्थ सोल्यूशन का लाइसेंस के पास थोक दवा कारोबार का लाइसेंस था। यहां करीब 97 लाख रुपये की कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था और कोतवाली में औषधि निरीक्षक की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। नैनीताल रोड स्थित एसबी मार्केट की एक्सट्रीम हेल्थ सोल्यूशन पर औषधि विभाग की टीम ने जांच की थी। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार की जांच में कफ सिरप की अवैध बिक्री का मामला पकड़ा गया था। जांच में सामने आया था कि 100 एमएल की अलग-अलग बैच नंबर की कुल 62687 बोतल गाजियाबाद के एशले फार्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई थी। पीलीभीत की बरखेड़ा स्थित सूर्या मेडिकल स्टोर को कफ सिरप ...