मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में मुकदमा वापस लेने से मना करने पर दबंगों ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ मऊ गांव निवासी लड़कों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ और अश्लीलता की थी। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर इस मामले में बीते साल सिविल लाइंस थाना में केस दर्ज किया गया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह मुकदमे के सिलसिले में घर से कचहरी जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में मऊ निवासी इकराम, कादिर, यासर और उस्मान ने उसे घेर लिया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.