काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर संवाददाता। एक युवती ने तीन लोगों पर मुकदमा वापस न लेने पर उसकी मां व बहन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आवास विकास निवासी पूजा कश्यप पुत्री चंद्रपाल कश्यप ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि ग्राम रामनगर निवासी अमित कुमार पुत्र हरद्वारी के खिलाफ उसके द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा अमित कुमार को प्रतिदिन दो बार थाने में प्रस्तुत होने के लिए आदेशित किया गया है। आरोप लगाया कि इसी से क्षुब्ध अमित कुमार अपने साथी राजू मुखर्जी पुत्र भोला निवासी ग्राम रामनगर व एक अन्य व्यक्ति ने 22 फरवरी की दोपहर उसकी मां और जीजा को चौती चौराहे के पास अपनी गाड़ी से घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर बेटी द्वारा मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.