लखनऊ, सितम्बर 6 -- अलीगंज के होटल ब्लैक बक में शुक्रवार रात दो एसयूवी पर सवार नौ लोगों ने प्रापर्टी डीलर आयुष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रापर्टी डीलर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, पर उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। प्रापर्टी डीलर पर हमलावर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। विरोध पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। मड़ियांव निवासी आयुष सिंह प्रापर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह दोस्तों के साथ कार से अलीगंज स्थित होटल ब्लैक बक गए थे। खाने के बाद वह लौट रहे थे। देर रात पार्किंग में थे। इस बीच दो एसयूवी सवार विवेक तिवारी, शिवम सिंह, अर्पित मिश्रा, रजत चौधरी और पांच अज्ञात पहुंचे। गाड़ियों से उतरते ही उक्त लोग गाली-गलौज कर हमलावर हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.