वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अवधगर्वी निवासी दिलीप कन्नौजिया की शिकायत पर भेलपुर थाने में सोना सोनकर, बाबू सोनकर, अंकित सोनकर, दीपक सोनकर, संतोष केसरी, हर्ष केसरी एवं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीते 31 दिसंबर की रात 11:40 बजे के करीब हरिश्चंद्र घाट मोड़ पर पहुंचने पर आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने की बात करते हुए ईंट से वार कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...