बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। पल्हरी निवासी अर्जुन को उनकी बुआ ने ढाई बीघे भूमि की वसीयत की थी। जमीन की दाखिल खारिज कराने के लिए अर्जुन व उनके फुफेरे भाई के बीच आठ साल से मुकदमा चल रहा है। इसी बीच दूसरे गांव के एक युवक ने फर्जीवाड़ा कर खतौनी में अपना नाम दर्ज करवा कर उक्त जमीन को बेच डाला। पेशी पर गए पीड़ित को इस जालसाजी का पता चला तो डीएम व एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पल्हरी थाना सफदरगंज के रहने वाले अर्जुन पुत्र परशुराम की बुआ कौशिल्या पत्नी रामसागर उसके साथ रहती थी। कौशिल्या के नाम पल्हरी में पट्टे की करीब ढाई बीघा जमीन थी। जिसे वर्ष 2013 में कौशिल्या देवी ने अर्जुन को पंजीकृत वसीयतनामा किया था। कौशिल्या की ससुराल अहमदपुर गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.