लखनऊ, जून 14 -- मड़ियांव पुलिस ने महिला से दुराचार करने के आरोप में अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ रेप किया। जिसके बाद महिला को धमकाने लगा। वहीं, बंथरा पुलिस ने कक्षा दो की छात्रा से दुराचार करने के आरोप में वृद्ध को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानन्द मिश्र ने बताया शनिवार को अहलादपुर निवासी अधिवक्ता मानवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि महिला का पति से पारिवारिक विवाद का केस चल रहा है। मानवेंद्र सिंह मुकदमा लड़ रहा था। इसके चलते महिला से अक्सर मुलाकात होती थी। आरोपित ने केस की बात करने के सिलसिले में महिला को बुलाया था। जिसके बाद धोखे से नशीली दवा खिला दी। महिला के बेसुध होने के बाद आरोपित ने दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कही। कई बार कहने के ब...