गिरडीह, अक्टूबर 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के तिलोरायडीह गांव में मुकदमा नहीं उठाए जाने के कारण एक महिला को मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट में पैतालीस वर्षीय महिला निलमुनी मुर्मू घायल हो गयी। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से देवरी पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया। जहां पीड़ित महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़िता निलमुनी ने बताया कि वह सोनोत क्रूस मध्य विद्यालय बेलाटांड़ में रसोइया के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह बुधवार नौ बजे सुबह में वह अपने घर से खाना बनाने के लिए स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में बेलाटांड़ के पास अवस्थित नाला के पास चार लोगों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.