बागपत, नवम्बर 26 -- बामनौली निवासी महिला की मंगलवार की रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार को मायके वाले सीओ कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पहले उसे जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर मामले को छिपाने के लिए फोन कर कहा कि विवाहिता ने स्वयं जहर खा लिया है। थाने पर तहरीर दी गई, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मृतका के भाई ने बताया कि वर्ष 2014 में छपरौली निवासी युवक से उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप लगाया कि मंगलवार की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले उसको जबरन जहर खिलाया गया, फिर सच्चाई छिपाने के लिए उन्हें फोन पर गलत जानकारी दी गई। परिजन पहले छपरौली थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.