गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- अमेठी। उमापुर गानापाट्टी निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी विमल साहू की बीते शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर परिजन घर पर ही धरने पर बैठे हैं। रविवार को मृतक की पत्नी मालती ने एक युवक पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन देर रात तक एफआईआर दर्ज न होने से नाराज होकर परिजन सोमवार को घर के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतक की पत्नी मालती ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह धरना जारी रखेंगी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...