गाजीपुर, फरवरी 5 -- मरदह। बिरनो थाना के एक गांव निवासी महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमे में समझौता न करने पर उसे एवं उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री के साथ हुए अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना का मुकदमा वर्ष 2023 में बिरनो थाने में दर्ज कराया था। यह मुकदमा किशोर न्यायालय गाजीपुर में विचाराधीन है। इस मुकदमे की तारीख देखकर पुत्री के साथ लौटते वक्त उसे रजनीश यादव, मंजीत यादव, दुर्गेश यादव, योगेंद्र यादव, माला देवी निवासी हंसराजपुर भीटवा थाना शादियाबाद ने मुकदमा न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.