सहारनपुर, फरवरी 24 -- तीतरों। ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग को लेकर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। चार दिन पूर्व कस्बा निवासी सुमित की मृत्यु हो गई थी। सुमित फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। प्रदर्शनकारियो का आरोप है कई सप्ताह से पापड़ी के पास पुलिया टूटी पड़ी है। जिसका ठेकेदार ने आज तक न तो निर्माण किया है। और न ही साइड में कोई रोक लगाई है। जिस कारण पुलिया के गड्ढे में गिरकर हादसा हो रहे है। प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि ठेकेदार को जब मोबाइल से काल करते हैं तो ठेकेदार कॉल रिसीव करना भी गवारा नहीं समझता। सुमित के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। प्रदर्शनकारियो ने सुमित के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियो में रामकुमार कश्यप, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, रवि प्रजापति, मोहित कुमार सहित अन...