मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनकौली गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से आक्रोशित लोग तीन घंटे तक शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। वे लोग बिजली विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों का आक्रोश देखकर बिजली विभाग के अभियंता मौके पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर लोगों में गुस्सा और भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। एसडीपीओ पश्चिमी एसी ज्ञानी, सीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवारवाले नहीं माने, परिजनों का कहना था कि मुआवजे नहीं मिलेगा तो शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं होगा। इस तरह चंदेश्वर राय और उनके पुत्र मिथुन के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। महुआ से विक्की के परिजन भी मनकौली पहुंच गए। उनको भी पुलिस अधिकारियों ने समझाया, जिसके बाद...