आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। सहायक खंड-32 रजबहा नहर के समीप क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि सहायक खंड-32 फूलपुर रजबहा का तटबंध सोमवार की रात टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल नुकसान हो गया। इसके अलावा कई लोगों के घरों में पानी घुस गया था। जिससे भारी नुकसान हुआ था। तीन दिन बाद भी विभागीय अधिकारियों की तरफ से किसानों की सुधि नहीं ली गई। विभाग द्वारा टूटे हुए तटबंध को आधा-अधूरा बांधकर छोड़ दिया गया। नहर में पानी बढ़ने पर फिर तटबंध टूट सकता है। प्रदर्शन करने वालों में किसान तौहीद, शहनवाज, शमीम, तालिब, हमजा, पंचम मौर्य, इमरान, सगीर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.